Breaking News

फिरोजाबाद-मुरादाबाद वाया बिल्सी रुट पर शुरु हुई नई बस

Spread the love

फिरोजाबाद-मुरादाबाद वाया बिल्सी रुट पर शुरु हुई नई बस

बिल्सी। क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की खबर है। एटा डिपो ने फिरोजाबाद-मुरादाबाद वाया बिल्सी-कासगंज मार्ग पर नई बस सेवा शुरू की है। जिसके बाद लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से यातायात सुविधाओं की कमी झेल रहे यात्रियों को अब इस रुट पर सुगम यात्रा कर सकेगें। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिहवन निगम के एटा डिपो के एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त रुट पर बस संचालन के लिए जनता लगातार मांग कर रही थी। जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए निगम के अधिकारियों ने निर्णय लिया है। उक्त बस सुबह फिरोजाबाद से सुबह सात बजे चलकर सुबह 10 बजे बिल्सी पहुंचेगी। उसके बाद सवारी लेते हुए बिसौली, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद के लिए करीब 12 बजे पहुंचेगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद इसी रुट से वापस होते हुए फिरोजाबाद के लिए जाएगी। यहां पर बस नाइट हाल्ट करेगी और सुबह सात बजे फिर से मुरादाबाद को जाएगी। इस बस सेवा की शुरु होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी लोकेश बाबू सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, दीपक चौहान, अमित वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय आदि ने खुशी जाहिर की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली मिलन समारोह में सजा भव्य कवि सम्मेलन, हास्य व वीर रस की कविताओं ने बांधा समां

Spread the loveबिसौली। श्री अग्रवाल सभा द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि …

error: Content is protected !!