Breaking News

बिल्सी में मनाई गई सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जंयती

Spread the love

बिल्सी में मनाई गई सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जंयती

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित डा.बीपी मौर्य के आवास पर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की 2327वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यहां सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके इतिहास को दोहराया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर डा बीपी मौर्य, रामेश्वर शाक्य, डा मुकेश चन्द्र मौर्य, राकेश शाक्य, केशव शाक्य, राजपाल कश्यप, कुलदीप शाक्य, शानि सागर, शुभम् शाक्य आदि मौजूद रहे। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में भी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती मनाई गई। यहां सर्व प्रथम बुद्ध वंदना की गई, उसके उपरांत चन्द्र गुप्त मौर्य के चित्र पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया। चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने कहा कि भारतीय इतिहास में प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चन्द्र गुप्त मौर्य एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे उनके शासन के दौरान मौर्य साम्राज्य पूर्व में बंगाल और असम पश्चिम में अफगानिस्तान और बलूचिस्तान उत्तर में कश्मीर और नेपाल तथा दक्षिण में दक्कन के पठार तक फैला हुआ था। उन्होंने देश के छोटे-छोटे बिखरे हुए राज्यों को एकजुट कर एक विशाल साम्राज्य बनाने का जो कार्य किया था। इस मौके पर राजाराम शाक्य, डॉ भगवान शरण शाक्य, शिवम् शाक्य, गंगासहाय मौर्य, भोजराज शाक्य, निकू सागर, नरेंद्र शाक्य, शिशुपाल सागर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!