Breaking News

समीक्षा ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Spread the love

बिसौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित रिजल्ट के अनुसार रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में हाईस्कूल का परीक्षाफल 82% तथा इंटर का 91% रहा। इंटर में समीक्षा पुत्री समरपाल ने 381अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में सेवी पुत्री तौफीक अली ने 88.5 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक आचार्य अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने सभी सफल छात्र – छात्राओं को बधाई प्रेषित कर शुभकामनायें दी। साथ ही समस्त स्टाफ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने पानी की टंकी से बैटरा चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Spread the loveबिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण …