Breaking News

*UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में उत्तीर्ण अभिनव व पुलिस परिवार के लिए बधाई और गर्व का क्षण

Spread the love

*UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में उत्तीर्ण अभिनव व पुलिस परिवार के लिए बधाई और गर्व का क्षण*!…..

जनपद मेरठ में तैनात निरीक्षक रमेश चन्द्र शर्मा (थाना प्रभारी देहली गेट) के सुपुत्र अभिनव शर्मा द्वारा सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2024 में ऑल इंडिया 130 रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। इनके द्वारा पुलिस परिवार का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर इनके द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी महोदय से शिष्टाचार भेंट की।

साथ में सूक्ष्म जलपान करते हुए काफी देर तक अभिनव की मेहनत भरी सफलता की यात्रा पर डीआईजी महोदय द्वारा अभिनव एवं उनके पिता इंस्पेक्टर रमेश शर्मा के साथ चर्चा की गई । रेंज कार्यालय के समस्त कर्मियों द्वारा श्री अभिनव शर्मा एवं उनके पिता इंस्पेक्टर रमेश शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाए दी गई ।

DIG महोदय ने कहा कि अभिनव की यात्रा से अन्य युवक भी प्रोत्साहित होंगे। यह खाकी परिवार के लिए गर्व का क्षण है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गणित ओलंपियाड में कादरचौक के मेधावियों का जलवा टॉप-10 में जगह बनाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Spread the loveकादरचौक। ब्लॉक कादरचौक स्थित बीआरसी असरासी पर आयोजित गणित ओलंपियाड परीक्षा में परिषदीय …