Breaking News

माहेश्वरी समाज के लोग अपने बच्चों बेहतर शिक्षा जरुर दिलाए

Spread the love

माहेश्वरी समाज के लोग अपने बच्चों बेहतर शिक्षा जरुर दिलाए

बिल्सी में संपन्न हुई पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की बैठक

बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित रंजना प्रयागकुंज में रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा बैठक राकेश मोहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि उपसभापति अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा विनीत किला उपस्थित रहे। मीटिंग में समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर गहनता से विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन कर रहे महासभा के प्रदेश मंत्री सुभाष बाहेती ने माहेश्वरी महासभा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। ताकि समाज के लोग इनका लाभ उठा सके। दिल्ली में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए समाज के बच्चों के लिए हॉस्टल खोला गया है। जिसमें 50-50 लड़के-लड़कियां रह कर पढ़ाई कर सकेगी। उन्होनें समाज के लोगों से बच्चों को बहेतर शिक्षा जरुर दिलवाए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर राजकुमार, नवनीत माहेश्वरी, सुशील माहेश्वरी, संजीव गोदानी, मुकेश माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, राकेश माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी, उमेश पोषनीवाल, मुकुल मालपानी, आदित्य माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, अखिल मालपानी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वगरैन पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, मरीजों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल वजीरगंज। विकासखंड वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत …