Breaking News

ब्लूमस’ में ‘ब्लोसम कप’ हेतु अनेक मनोरंजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में स्कूल की शाखा ‘ब्लूमस’ में ‘ब्लोसम कप’ हेतु अनेक मनोरंजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 एवं 2 के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में – माइक एक्टीविटी, रंग भरो, कैलीग्राफी एवं खेल आदि मुख्य रहे। जहाँ एक ओर बच्चों ने अपने सुन्दर लेख से सबको आकर्षित किया वहीं दूसरी ओर माइक पर अपनी वाक पटुता का परिचय दिया, इतना ही नहीं छोटे-छोटे बच्चों ने प्रदत्त चित्रों में अत्यंत ही मनमोहक रंग भरकर अपनी कलात्मकता को प्रदर्शित किया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने अपने पसंदीदा खेलों में हिस्सा लेते हुए अत्यंत ही आकर्षक ढंग से खेल प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों की सभी स्पर्द्धाए अत्यंत ही मनमोहक रही एवं तालियां की गड़-गड़ाहट ने उन सभी का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी बच्चों को बड़े प्यार से उनके क्रिया-कलापों के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में प्रारम्भ से ही परस्पर सद्भाव, एक दूसरे से आगे निकलने की भावना आदि का विकास होता है। इस सुअवसर पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने सभी छात्रों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु उनके मनोबल को बढ़ाया और बताया कि बच्चों के विकास की यह प्रथम सीढ़ी है जो उनके लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता, उप-प्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली कॉर्डिनेटर सुषमा वर्मा एवं ब्लूमस की सभी शिक्षिकाएं आदि ने मौजूद रहकर सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आह्वान अखाड़े ने प्राचीन हनुमान मंदिर पर कराया अखंड रामायण पाठ

Spread the loveआसफपुर। शारदीय नवरात्र समापन के पावन अवसर पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप …