Breaking News

नव चयनित ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों ( बी आर पी ) का सोशल ऑडिट विषयक 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

Spread the love

नव चयनित ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों ( बी आर पी ) का सोशल ऑडिट विषयक 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न
आसफपुर – हाल ही में बीते 28 अप्रैल से चलाया जा रहा नव चयनित ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों का सोशल ऑडिट विषयक 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बीते शनिवार को देर शाम संपन्न हुआ । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बदायूं , बरेली , शाहजहांपुर , कन्नौज , अमेठी , मेरठ , महोबा व प्रतापगढ़ के लगभग चार दर्जन प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी के निर्देशन में 28 अप्रैल से 3 मई 2025 तक चलाया गया जिसमें राज्य स्तरीय मुख्य प्रशिक्षक बी के सिंह , बुद्ध सेन राजपूत , सुषमा सिंह राठौर ने सभी प्रतिभागियों को ग्राम पंचायतों के विकास संबंधी महात्मा गांधी मनरेगा योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना , वृद्धा पेंशन योजना आदि के अंतर्गत विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के ख्याल से जागरूकता पैदा करने के गुरुमंत्र सिखाए । इस दौरान बी आर पी टीम को क्षेत्रीय गांव सीकरी में पहुंचकर सोशल एडिट करने का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया ।
इस 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बी आर पी महेश कुमार , नम्रता गुप्ता , सुशीला , रेनू चौहान , सरिता ,सुधा अग्रवाल , सत्येंद्र कुमार , दिनेश कुमार , अरुण कुमार , दीपक कुशवाह , दलवीर सिंह , ऋतु पाल सिंह , नरेंद्र सिंह शाक्य , अरुण कुमार पाण्डेय , भारत सिंह , सोमपाल , रामचंद्र भारती , अमित कुमार , अमर पांडेय, विमल गंगवार , विजय प्रताप सिंह , शिवओम शर्मा , देवेंद्र कुमार , शिशुपाल , राजपाल सिंह , बीरेंद्र कुमार , श्रीपाल सिंह , विपिन कुमार , राजेश कुमार , यशपाल , प्रभाकर प्रसाद मिश्र , अमर पाण्डेय व अमित कुमार आदि ने प्रतिभाग लिया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व प्रमाण – पत्र देकर उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभ – कामनाएं दीं।
इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने खान – पान से लेकर आवश्यक सुख – सुविधाओं व संस्थान की साज – सज्जा , स्वच्छता को लेकर भूरि – भूरि प्रशंसा की ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!