Breaking News

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं अधिकारी

Spread the love

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में हुआ संपूर्ण समाधान व्यवस्था आयोजन

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं अधिकारी

बदायूं: 03 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सदर बदायूं में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर कुल 43 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादी बड़ी आस से आपके पास अपनी शिकायत लेकर आता है इसलिए फरियादी को संतुष्ट करना आवश्यक है। उन्होंने भूमि व राजस्व संबंधी वादों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के लिए कहा तथा इसकी फोटोग्राफी भी कराने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस आमजन की शिकायतों को जानने व उनके निस्तारण का एक अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम ततारपुर थाना कादरचौक के नरेंद्र पुत्र गंगाराम ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देते हुए उसके निजी नलकूप के आवेदन के क्रम में उसे विद्युत लाइन मुहैया कराने के लिए कहा। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत खंड प्रथम को आवश्यक कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने सहित राजस्व विभाग की 18, पुलिस विभाग 10, विकास विभाग 05, विद्युत विभाग 08 व नगर पालिका की 02 सहित कुल 43 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम मोहित कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!