Breaking News

दिव्यांगजनों को दुकान के संचालन व निर्माण हेतु अनुदान पर मिलेगा ऋण

Spread the love

दिव्यांगजनों को दुकान के संचालन व निर्माण हेतु अनुदान पर मिलेगा ऋण
बदायूँ: 03 मई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दुकान निर्माण व संचालन योजनान्तर्गत जनपद के स्वरोजगार करने के इच्छुक ऐसे दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत अथवा इससे अधिक हो व जिन्हे पूर्व में इस योजना का लाभ नही मिला है, ऐसे दिव्यांगजन को 10 हजार रुपए दुकान संचालन हेतु एवं 20 हजार रुपए दुकान निर्माण किये जाने हेतु ऋण प्रदान किये जाते है। 25 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य होगा। इच्छुक दिव्यांगजन पोर्टल http://divyangjandukan.upsdc.gov.in पर लॉगिन कर स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन साइबर कैफे, निजी इन्टरनेट केन्द्र, अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से किया जा सकता है।
उन्होंनेे बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीनतम (यू0डी0 आईडी कार्ड) एवं सक्षम प्रधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र (अधिकतम गरीबी रेखा से दुगने तक मान्य), बैंक खाता सम्बन्धी पास बुक, निवास प्रमाण पत्र, तथा आधार कार्ड की छायाप्रति को स्वप्रमाणित कर अपलोड किया जाना अनिवार्य है व चयनित पात्र लाभार्थी द्वारा 10 हजार रुपए के ऋण हेतु 320 रुपए व 20 हजार रुपए के ऋण हेतु 600 रुपए का स्टाप पेपर पर अनुबन्ध पत्र जमा किया जाना अनिवार्य है। ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त संलग्नकों सहित विकास भवन बदायूॅ के कक्ष सं0-103 में जमा करना होगा।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!