Breaking News

बिल्सी में नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

बिल्सी में नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान

बिल्सी। बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व नगर पालिका प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार की सुबह से ही नगर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। यहां ईओ वेदप्रकाश यादव और अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने नगर में जेसीबी की मदद से सभी प्रमुख नालों को साफ करवाया। साथ ही कर्मचारियों द्वारा तली झाड़ सफाई की गई। ईओ ने बताया बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व सभी मोहल्ले, बाईपास मार्ग, रंजना हॉस्पिटल के पास नालों को अच्छी तरीके से साफ किया जा रहा है। जिससे बरसात के समय नगर में जलभराव की समस्या ना होने पाए। उन्होंने बताया नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें करीब 80 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। पिछली बार नगर में जलभराव की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी। इसको लेकर बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही पालिका की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है और सभी नालों को साफ किया जा रहा है। साथ ही जिन नालों पर अतिक्रमण है वह अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!