Breaking News

किशोरी को भगाकर ले गए युवक को भेजा जेल

Spread the love

किशोरी को भगाकर ले गए युवक को भेजा जेल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर स्थित एक गांव से करीब पांच माह पहले जीजा के घर पर आई एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। जिसमें मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार जेल भेजा है। एसआई कैलाश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना अलापुर क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी अपने जीजा के घर पर आई थी। बीती 15 दिंसबर की रात फुरकान निवासी ग्राम मानपुर मिलक बिलकूदन थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ उसके जीजा ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा अम्बियापुर चौराहा से हिरासत में लेकर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन*

Spread the love*कादरचौक: भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने …