Breaking News

ब्लॉक वजीरगंज के बैहटरा में पंचायत का आयोजन

Spread the love

ग्राम पंचायत खुर्रमपुर प्रधान द्वारा की गई आवास के नाम पर बीस बीस हजार की वसूली नहीं मिले पीएम आवास।

बदायूं: 7 मई भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट ने बिसौली क्षेत्र के ब्लॉक वजीरगंज के बैहटरा में पंचायत का आयोजन किया गया और वहीं भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किया संगठन का विस्तार जिला अध्यक्ष सतीश ने ग्राम बहेटरा में दौरा कर दर्जनों कार्यकर्ताओ को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) परिवार में किया शामिल व सभी नवनियुक्त को जिम्मेदारी सौंपी है। वही जिलाध्यक्ष। सतीश साहू ने कहा की हमें पुर्ण आशा है सभी कार्यकर्ता मेहनत ईमानदारी लगन से किसान हित और मज़दूर ग़रीबों की आवाज को दबने नही देंगे कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे व भाकियू (चढूनी) के संविधान के तहत कार्य करेंगे। नवयुक्त हुए सभी कार्यकर्ताओ का (चढ़ूंनी) परिवार में स्वागत है। चेतावनी है की 3 महीने के अंदर कार्यकारी पूरी नहीं की तो निरस्त माना जायेगा। बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने कहा बैहटरा ग्राम पंचायत में पुलिया की बड़ी समस्या जिसको लेकर किसानों में रोष हैं। वही ग्राम प्रधान ने आवास दिलाने के नाम पर पीएम आवास के नाम पर बीस बीस हजार रुपए की वसूली की फिर भी किसी को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला अभी तक जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा की मजरा बैहटरा व खुर्रमपुर भमोरी में सोत नदी का निर्माण कार्य 2002 से अधूरा पडा हुआ है। जिसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पुरा कराया जाए अगर पुलिया बनाने कार्य बरसात से पहले नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन होगा। इस अफसर पर सोनू कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज प्रशांत तिवारी ब्लॉक उपाध्यक्ष
मीडिया प्रभारी वाई. दास, अजय सैनी, शरीफ अब्बासी नगर अध्यक्ष,रहीस, बाबू हुसैन ,इरशाद खान, रजनेश ,अजय सैनी, सगीर अब्बासी ,प्रशान्त सोनू ,अवनीश राम नाथ, महेंद्र भगवान दास ,राम चन्द्र ,करू शाह ,भूरे शाक्य बाबा जी, ओंमकार ,वोवी,आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला सशक्तिकरण का संदेश: महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग में गोष्ठी, आशाओं की मैराथन में रुबिना अव्वल

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य …

error: Content is protected !!