Breaking News

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, दो पर हुई एफआईआर.

Spread the love

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, दो पर हुई एफआईआर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने में मामले में बृहस्पतिवार को राजस्व लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। क्षेत्र के गांव रिसौली पर तैनात लेखपाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव रिसौली में गाटा संख्या 617 रकवा 0.600 हे0 जो राजस्व अभिलेखों में खाद के गडढे अंकित है। जिसमें गांव के कालीचरन पुत्र केदारी ने 80 वर्ग मीटर पर अवैध कब्जा कर निर्माण शुरु कर दिया है जो अवैध निर्माण रोकने को तैयार नहीं है। इसके अलावा गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र नत्थू द्वारा उसी में से 103 वर्ग मीटर पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान बनाकर निर्माण बना लिया है। जिससे दोनों व्यक्तियों ने लोक सम्पत्ति सुरक्षा निवारण अधिनियम उ0प्र0 की धारा 3 व 4 का उलघंन किया है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले लोगों में खासा हड़कंप मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!