Breaking News

डीएम ने अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the love

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शनिवार को कछला घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने बुद्ध पूर्णिमा के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है और शास्त्र सम्मत है कि इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है।
जिलाधिकारी ने कछला घाट पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कछला घाट पुल के ऊपर बनाए गए फ्लाईओवर से भी मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने घाट के दोनों ओर का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का निधन

Spread the loveबदायूं। हिंदी दैनिक अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई …

error: Content is protected !!