Breaking News

आनंद क्लिनिक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। नगर के बिल्सी रोड स्थित आनंद क्लिनिक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सी. वी. सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उन्हें बीमारियों से बचने के उपाय भी बताएं। स्वास्थ्य शिविर में करीब 80 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्किन, शुगर, सांस एवं हीमोग्लोबिन आदि से संबंधित निःशुल्क जांचें की गई। इस दौरान डा. दीपेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि समाज के जरूरतमंद लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की यह एक पहल है। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के हित के लिए बहुत जरूरी हैं। इस अवसर पर डा. दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, डा. गुंजन गुप्ता, अरविंद, अभिषेक, अनुराग, विपनेश, अमन, शिवम, विशाल, विकास, राजपाल, मनवीर, महेश आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवदुर्गा महोत्सव के अंतर्गत अखंड प्रचंड ज्योति शोभायात्रा निकाली गई।

Spread the loveबिसौली। नगर में नवदुर्गा महोत्सव के अंतर्गत अखंड प्रचंड ज्योति शोभायात्रा निकाली गई। …