Breaking News

त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य द्वारा खीर वितरण

Spread the love

त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य द्वारा खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ!

बिल्सी: त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सम्राट अशोक चौक अम्बियापुर चौराहा, बिल्सी पर पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य द्वारा खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्रवासियों,राहगीरों, एवं बौद्ध अनुयायिओं को खीर रूपी प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर ममता शाक्य ने कहा कि आज का दिन बड़ा पावन दिन है। वैशाख़ पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की प्राप्ति तीनो घटनायें हुई थी। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने सम्पूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा,शान्ति, समता और मानवता का सन्देश दिया है। शाक्य,मौर्य कुशवाहा और सैनी महासभा के अध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि बुद्ध ने करुणा, दया, मैत्री का सन्देश देते हुए आम लोगों के लिए नैतिकता का पाठ पढ़ाया और पंचशील का सिद्धांत दिया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह तोमर, अवधेश पाराशर, हरिओम कश्यप, वरुण शांखधार, चेतराम मौर्य, टीटू जैन, प्रिंस माहेश्वरी, भगवान दास सागर, राजा राम शाक्य, राकेश शाक्य, अभिषेक वार्ष्णेय, सत्य वीर, देशराज, पी डी सिंह, आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!