Breaking News

शिक्षकों को समारोहपूर्वक किया गया सम्मानित

Spread the love

शिक्षकों को समारोहपूर्वक किया गया सम्मानित

सहसवान: सर सैयद पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पालिका के सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां, विद्यालय प्रबंधक डीएच फ़राज़‌ और मोहम्मद आदिल की ओर से सईद अहमद, वकील अहमद, सैयद इजहार, सायमा, नूर अफसां, शहरीन, अम्बरीन आदि शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने समाज में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। शिक्षा मेरा हक जन कल्याण ट्रस्ट के डायरेक्टर आदिल खान ने पांच हजार रुपए का चेक प्रदान कर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान मेधावी छात्रा शेख हादिया को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।‌
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …