Breaking News

डीएम ने की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व व कर करेत्तर वसूली की समीक्षा

Spread the love

डीएम ने की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व व कर करेत्तर वसूली की समीक्षा
डिफॉल्टर प्रकरण होने पर होगी कार्रवाई
बदायूँ: 19 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जिला अनुश्रवण पुस्तिका पर राजस्व व कर करेत्तर वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनपदीय रैंकिंग में सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्य योजना बनाकर व परस्पर विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि समय सीमा के उपरांत कोई भी आवेदन पत्र लंबित नहीं रहना चाहिए, जिससे वह डिफाल्टर की श्रेणी में आ जाता है और डिफॉल्टर प्रकरण किसी भी दृष्टिकोण से स्वीकार्य नहीं है, ऐसा पाए जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक माह की 25, 26 व 27 तारीख को सीएम डैशबोर्ड पर उनके विभाग से संबंधित फॉर्मेट का गहनता से अवलोकन करंे। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस (लोक शिकायतों) के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि दायरे के सापेक्ष निस्तारण ज्यादा होना चाहिए। उनके संज्ञान में आया कि अप्रैल 2025 में जनपद के 26 विभागों को ए-प्लस रैंकिंग मिली है। यह रैंकिंग 47 पैरामीटर्स पर आधारित है।
उन्होंने अधिकारियों को मुख्य प्रदर्शन घटक (केपीआई) का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने गेहूं खरीद, औषधि प्रशासन, उद्योग विभाग, गन्ना मूल्य भुगतान, राजस्व, स्टांप एवं पंजीयन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की।
उनके संज्ञान में आया कि कर करेत्तर वसूली में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 12 विभागों के वार्षिक लक्ष्य 15018.76 लाख रुपए के सापेक्ष 11535.82 लाख की वसूली की गई, जोकि 76.79 प्रतिशत है। वही वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद की 07 नगर पालिका परिषदों व 14 नगर पंचायतों कुल 21 नगर निकायों में माह अप्रैल 2025 के लक्ष्य 95.31 लाख रुपए के सापेक्ष 85.02 लाख रुपए की वसूली की गई जोकि 89.20 प्रतिशत है।
इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारी व समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …