Breaking News

धनराशि पर तत्काल होल्ड कराकर शिकायतकर्ता के बैंक खाते में स्थानान्तरित करायी गयी

Spread the love

*शिकायतकर्ता प्रभाकर पटेल पुत्र प्रेम पाल सिह नि0 कस्वा व थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ व वसीर अहमद नि0 कस्वा व थाना – बिसौली जनपद बदायूँ के साथ क्रमश 3,60,000/- व 90,000/- रुपयों की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 1,80,000/- व 72,000/- रुपयों की धनराशि पर तत्काल होल्ड कराकर शिकायतकर्ता के बैंक खाते में स्थानान्तरित करायी गयी।*

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसमें शिकायतकर्ताओं के साथ दिनाँक 16.12.2024 व 28.02.2025 को ऑनलाइन फ्राड हुआ जिसमें आवेदकों के 3,60,000/- व 90,000/- रुपयों की साइबर ठगी की गयी। जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदकों के साथ की गयी साइबर ठगी की धनराशि 1,80,000/- व 72,000/- रुपये तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया आज दिनाँक 21.05.2025 को होल्ड की गयी धनराशि 1,80,000/- व 72,000/- शिकायतकर्ताओं के बैंक खाते में स्थानान्तरित करा दी गयी है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, व साइबर क्राइम थाना स्टाफ साइबर क्राइम जनपद- बदायूँ

अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीओ मेरठ ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the loveजनसुविधाओं की समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश बदायूं। उत्तर …