Breaking News

भाजपा ग्रामीण मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

भाजपा ग्रामीण मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

बिल्सी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हर कोई भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की सराहना कर रहा है। इसी के तहत बुधवार को भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं ब्लाक प्रमुख रेखा भारती के पति डीपी भारती एवं बिल्सी ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष राहुल देव शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अंबियापुर ब्लाक परिसर से शुरू हुई जो बाईपास मार्ग, होते हुए शेखपुर चौराहा, सहकारी गोदाम रोड होते हुए बाजार में पहुंची। इसके बाद अंबियापुर के सम्राट अशोक चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर उघैती के ललतेश कुमार, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, गगन राठी, प्रमोद गोस्वामी, अरविंद शर्मा, वरुण शंखधार, मुकेश चौहान, देवराज, मुजाहिद खां, डा.हैदर अली खां, रामबहादुर शाक्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …