Breaking News

अहमदगंज स्टार ने बेहटा चैंपियंस को सात विकेट हराया

Spread the love

बेहटा चैलेंजर्स ने बेहटा रॉयल रोडस को तीन विकेट से हराया

अहमदगंज स्टार ने बेहटा चैंपियंस को सात विकेट हराया

अशोक औप उपनेश को दिया गया मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला मैच बेहटा चैलेंजर्स और बेहटा रॉयल रोडस के बीच खेला गया। जिसमें बेहटा चैलेंजर्स ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच अहमदगंज स्टार और बेहटा चैंपियंस के बीच खेला गया। जिसमें अहमदगंज स्टार ने सात विकेट से जीत दर्ज कराई।

इसमें बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंदू ने टॉस जीतकर पहले फीलिंडग करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए बेहटा रॉयल रोडर्श ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 106 रन बनाए। जिसमें कप्तान प्रदुमन पुरी-आठ, आँशुल- 24, शेरसिंह-20, और सोनू-13 रन बनाए। बेहटा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुर और जगतपाल ने दो-दो, चंदू और ध्रुव वार्ष्णेय ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 107 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बेहटा चैलेंजर्स ने 11 ओवर में 107 रन बनाकर अपनी जीत दर्ज कराई। जिसमें तेजेंद्र-छह, अंकुर-11, चंदू-33, अशोक-37 रन बनाए। रॉयल रोड्स की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राजुल पुरी ने महत्वपूर्ण पांच, कप्तान प्रदुमानपुरी, शेर सिंह और सौरव को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार बेहटा चैलेंजर्स टीम को तीन विकेट से विजय घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अशोक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

इसी तरह दूसरे मैच में अहमदगंज स्टार के कप्तान सुमनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बेहटा चैंपियंस ने पहले खेलते हुए नौ ओवर में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें गौरव-12, अनीश-सात और आमिर-चार रन का योगदान दिया। अहमदगंज स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए उपनेश ने चार, सुमनेश और केशव ने दो- दो, राजकुमार ने एक विकेट लिया। इसके बाद 57 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अहमदगंज स्टार ने निर्धारित लक्ष्य सात ओवर में तीन विकेट पर ही पूरा कर लिया। इस प्रकार अहमदगंज स्टार सात विकेट से विजयी घोषित किया गया। जिसमें राजकिशोर-18, सचिन-नौ और वास्तव-23 रन का योगदान दिया। अहमदगंज स्टार की ओर से उपनेश यादव चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, शोभित पुरी, राधाकृष्ण गुप्ता, नवलपुरी, नीरेश पुरी, भूरे सैफी, कोशिक, सुमित गुप्ता, पुलकित गुप्ता, मोनू गुप्ता, कृष्ण कन्हैया, जयप्रकाश शाक्य, धीरेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में एक करोड़ से सड़कें व पथ प्रकाश होंगे मजबूत, विधायक हरीश शाक्य बोले—विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों …

error: Content is protected !!