बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से स्वीप मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन दौड़ कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर जेल तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, गांधी ग्राउंड चौराहा, छह सडका, लाबेला चौक, वन विभाग रोड से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज में जाकर इसका समापन हुआ जहां नगर मजिस्ट्रेट ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी व विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण आदि व आमजन मौजूद रहे।
Check Also
रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम
Spread the loveफैजगंज बेहटा/बदायूं। सोमवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर …
Budaun Amarprabhat