Breaking News

दहगवां ब्लॉक की शिक्षिका नीति शर्मा राष्ट्रीय नवाचार सम्मान के लिए चयनित

Spread the love

दहगवां ब्लॉक की शिक्षिका नीति शर्मा राष्ट्रीय नवाचार सम्मान के लिए चयनित

जनपद बदायूं के दहगवा ब्लाक की नीति शर्मा को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
यह सम्मान नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा संचालित राष्ट्रीय नवाचार सम्मान के अंतर्गत उन शिक्षकों को दिया जाता है जो अपने विद्यालयों में नवीन नवाचारों एवं प्रयोगों द्वारा शिक्षा को प्रभावशाली बना रहे हैं तथा लोगों को जागरुक कर रहे हैं। नीति शर्मा एक एकल विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका है जहां 89 छात्र नामांकित है ।शिक्षिका बताती है कि 4 वर्ष पूर्व वह स्थानांतरण के अंतर्गत जनपद बदायूं में आई थी जहां उन्हें एक खंडहर विद्यालय मिला था जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से एक सुंदर विद्यालय बनाया इसके लिए वह अपने सभी साथियों एवं अधिकारियों का आभार मानती हैं इस सम्मान के लिए भी वह सभी का आभार मानती हैं।
नीति शर्मा ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय दिव्य प्रतिभा सम्मान 2025 के लिए भी चयनित किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the loveअवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स …

error: Content is protected !!