Breaking News

31000/- रुपये बैंक में होल्ड कराते हुये वापस

Spread the love

*शिकायतकर्ता अफजल अजीज पुत्र अब्दुल अजीज नि0 मौ0 खण्डसारी थाना कोतवाली जनपद बदायूँ के साथ कुल 2,36,763/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी कुल धनराशि में से 31000/- रुपये बैंक में होल्ड कराते हुये वापस कराने के संबंध में।*

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता अफजल अजीज पुत्र अब्दुल अजीज नि0 मौ0 खण्डसारी थाना कोतवाली जनपद बदायूँ के साथ दिनांक 23.01.2025 को 2,36,763/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी शिकायत आवेदक अफजल अजीज उपरोक्त द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर की गयी जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 236763/- रुपयें में से 68742/- रुपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त मा0 न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद बदायूँ द्वारा उक्त साइबर ठगी की धनराशि को पीडित के पक्ष में अवमुक्त किये जाने का आदेश पारित किया गया है । जिसमें वर्तमान में पीडित के खाते में 31000/- रुपये की धनराशि वापस करायी जा चुकी है ।

अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!