Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में समर कैंप के समापन समारोह का भव्य आयोजन’

Spread the love

‘लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में समर कैंप के समापन समारोह का भव्य आयोजन’

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन समारोह उल्लास, ऊर्जा और नवाचार से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं एवं सीखे गए कौशल का सुंदर और प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

समारोह की शुरुआत समर कैंप की उपलब्धियों एवं रचनात्मक स्मृतियों से युक्त बैनर के अनावरण से हुई। इसके पश्चात एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मंच पर देखने को मिलीं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्री-प्राइमरी कक्षा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत पपेट शो (कठपुतली नाटक) ने अपनी मासूम और मनमोहक प्रस्तुति से सभी का हृदय जीत लिया। तालियों की गड़गड़ाहट ने उनकी सराहना को और भी विशेष बना दिया।

विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों में पारंपरिक एवं आधुनिक नृत्य शैलियों का अद्भुत समावेश देखने को मिला, जिसने समारोह में रंग भर दिए। ‘कुकिंग विदाउट फायर’ गतिविधि में बच्चों द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट और कलात्मक व्यंजनों की प्रदर्शनी ने उनकी रचनात्मकता और आत्म-विश्वास को उजागर किया।

आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी में बच्चों की कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता की झलक स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। रंगों, आकृतियों और डिजाइनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अत्यंत सुंदर कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं।

खेल गतिविधियों जैसे क्रिकेट, हैंडबॉल एवं अन्य इनडोर/आउटडोर खेलों ने छात्रों में टीम भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी उत्साह का संचार किया। स्विमिंग प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल-क्रीड़ा की कलात्मक एवं तकनीकी समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कंप्यूटर कक्षाओं में छात्रों ने डिजिटल साक्षरता से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेकर नई तकनीकी क्षमताओं का प्रभावी प्रदर्शन किया।

समर कैंप का एक और प्रमुख आकर्षण पॉटरी सेशन रहा, जिसमें बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर मिट्टी के बर्तन बनाकर अपनी कल्पनाओं को साकार रूप प्रदान किया।

समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों ने समूह रूप में समर कैंप में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह कैंप न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम भी सिद्ध हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के उत्साह, सक्रियता एवं सृजनशीलता की सराहना करते हुए इस समर कैंप को अत्यंत सफल एवं उद्देश्यपूर्ण बताया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवी शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी जी की प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया। सभी अतिथियों ने प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक देखा एवं बच्चों के उत्साह को सराहते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!