Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के समर कैंप में विद्यार्थियों ने लिया सिनेमा हॉल का आनंद*

Spread the love

*फ्यूचर लीडर्स स्कूल के समर कैंप में विद्यार्थियों ने लिया सिनेमा हॉल का आनंद*

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में चल रहे समर कैंप विद्यार्थियों को बदायूं स्थिति धिसुम सिनेमा हॉल में मूवी दिखाई गई।  जिसके अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी शामिल रहें। बच्चों ने बदायूं सिटी मॉल में आनंद लिया। इस मूवी टूर के अंतर्गत बच्चों ने केसरी वीर मूवी देख मस्ती की। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने इस पल का उत्साह के साथ लुफ्त उठाया। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि कुछ फिल्में समाज में मौजूद कई मुद्दों को संबोधित करने के लिए बनाई जाती हैं। ये संस्कृति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक जीवन मनोरंजन यहां तक कि धर्म से संबंधित मुद्दे भी हो सकते हैं। इनमें से कुछ वार्तालाप शिक्षकों के लिए कठिन होंगे, और इस प्रकार, फिल्में वह जागरूकता पैदा करती हैं जिसकी शिक्षार्थियों को आवश्यकता होती है। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि नियमित कक्षाएं कभी-कभी छात्रों पर भारी पड़ती हैं और नीरस हो जाती हैं। नतीजतन, पाठ उबाऊ हो जाते हैं और छात्र सुस्त हो जाते हैं। सीखने सिखाने में मूवीज को शामिल करने से जुड़ाव मिलता है और किसी विशेष विषय के प्रति छात्रों की प्रेरणा बढ़ती है। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य, आर. डी. शर्मा, अंकित राठौर,  मुनीश शर्मा, शिवानी सिंह, आकांक्षा गौतम प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव,  रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) रवीना (पी. टी. आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, अमन सिंह, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया पटेल, निशा सलमानी रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा और प्रिंस परमार उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ढाबे पर रुके यात्री ने मोबाइल चोरी का लगाया आरोप

Spread the loveथाने में तहरीर देकर कार्रवाई और मोबाइल बरामदगी की मांग, पुलिस जांच में …

error: Content is protected !!