Breaking News

कछला ब्रिज स्थल के चेतावनी व खतरे के स्तर में हुई बढ़ोत्तरी

Spread the love

कछला ब्रिज स्थल के चेतावनी व खतरे के स्तर में हुई बढ़ोत्तरी
बदायूँ: 29 मई। गंगा नदी पर स्थित कछला ब्रिज स्थल के चेतावनी स्तर एवं खतरे के स्तर को पुनरीक्षित कराने हेतु केन्द्रीय जल आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में गत दिनों आहूत बैठक में वर्तमान चेतावनी स्तर एवं खतरे का स्तर जो कि क्रमशः 161.00 मी0 एवं 162.00 मी० है, को पुनरीक्षित करते हुए चेतावनी स्तर 161.80 मी0 एवं खतरे का स्तर 162.40 मी0 पर निर्धारित किया गया है।
अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड उमेश चन्द्र ने बताया कि कछला ब्रिज स्थल के चेतावनी स्तर एवं खतरे के स्तर को काफी समय पूर्व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया था, जिसे केन्द्रीय जल आयोग लखनऊ द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में पुनरीक्षित किये जाने की आवश्यकता बतायी गयी थी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति का आंकलन करने हेतु क्षेत्रीय अभियन्ताओं, केन्द्रीय जल आयोग के प्रतिनिधि, सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों (सहसवान, सदर एवं दातागंज) द्वारा बाढ़ के दौरान गंगा नदी के बाढ़ से प्रभावित स्थलों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण किया गया है।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जल आयोग की के अनुसार चेतावनी स्तर 0.60 मीटर से 1.00 मीटर तक खतरे के स्तर से नीचे रखा जा सकता है साथ ही नदी का बाढ़ स्तर फसलों एवं प्रोपर्टीज को क्षतिग्रस्त करना प्रारम्भ कर दे, उस स्तर को खतरे का स्तर रखा जा सकता है, जोकि मध्यम बाढ़ का स्तर हो सकता है।
उन्होंने बताया कि गत दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में वर्तमान स्थिति के अनुसार जनपद बदायूँ में गंगा नदी के कछला ब्रिज पर वर्तमान खतरे का स्तर 162.00 मी० एवं चेतावनी स्तर 161.00 को पुनरीक्षित किये जाने का निर्णय लिया गया। पुनरीक्षित खतरे का स्तर 162.40 मी0 एवं चेतावनी स्तर 161.80 मी0 पर निर्धारित किया जाता है।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!