Breaking News

इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत नामांकन प्रारंभ होंगे 15 जून 2025 से

Spread the love

इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत नामांकन प्रारंभ होंगे 15 जून 2025 से

15जून 2025 से 15 सितंबर 2025 तक इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत प्रत्येक शिक्षण संस्थान से कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के ऑनलाइन नामांकन प्रारंभ हो रहे हैं। ग्रीष्म अवकाश में विद्यार्थी अपने
इन्नोवेटिव आईडियाज को को एवं समस्त प्रपत्र को तैयार रखें, जुलाई माह में विद्यालय खुलने पर अपनी शिक्षण संस्थान के माध्यम से नामांकन करवाए।प्रत्येक शिक्षण संस्थान से अधिकतम पांच सर्वश्रेष्ठ आइडियाज, उससे संबंधित फोटो अथवा वीडियो, विद्यार्थी का बैंक खाता आधार आदि अपलोड किए जाने हैं। इस योजना में चयनित विद्यार्थियों के खाते में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के द्वारा₹10000 प्रदान किए जाते हैं। यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख से अनुरोध किया है कि उक्त योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का नामांकन करने का कष्ट करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!