Breaking News

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं पूरी तरह से बरतें सावधानी

Spread the love

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं पूरी तरह से बरतें सावधानी

filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0;
hw-remosaic: 0;
touch: (0.36018518, 0.36018518);
modeInfo: ;
sceneMode: Hdr;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की 80 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी गई। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय ने बताया कि गर्भावस्था का समय एक बहुत नाजुक समय होता है। यह स्त्रियों के लिए उनकी जिंदगी का एक नया मोड़ होता है। इसके साथ साथ महिलाओं के लिए काफी कठिन भी रहता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत रहती है। उन्होने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पूरी नींद लेना चाहिए। कई बार तो नींद ना पूरी होना चिंता का विषय भी बन जाता है। गर्भावस्था में महिलाओं को चाहिए कि वह सात से नौ घंटे की नींद अच्छे तरीके से लें। इसके असावा समय-समय पर महिलाएं अपना नियमित चेकअप भी कराते रहना चाहिए। ताकि मां और बच्चे को किसी तरह का परेशानी न होने पाएं। इस मौके पर डा जयश्री शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love25 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण संवाददाता : …

error: Content is protected !!