Breaking News

रॉयल राइडर्स को हराकर सेमीफाइनल पहुंचा बेहटा चैंपियंस

Spread the love

रॉयल राइडर्स को हराकर सेमीफाइनल पहुंचा बेहटा चैंपियंस

आर्यन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मिला मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बेहटा चैंपियंस और बेहटा रॉयल राइडर्स टीम के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बेहटा चैंपियंस टीम ने बेहटा रॉयल राइडर्स को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बेहटा चैंपियंस के कप्तान कौशिक पुरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बेहटा रॉयल राइडर्स की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 60 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें कप्तान प्रदुम्न पुरी ने 14, सौरभ ने नौ, कुलदीप ने 10 रन बनाए। बेहटा चैंपियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान कौशिक पुरी तीन, मोनिस ने चार, अजय ने दो और आर्यन ने एक विकेट लिया। इसके बाद 61 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा चैंपियंस ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम के कप्तान कौशिक पुरी ने 10, आर्यन ने 54, प्रियांशु ने चार रन बनाए। इस प्रकार बेहटा चैंपियंस टीम को चार विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम के उप कप्तान आर्यन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, ठाकुरदास कोहली, समोद पूरी, ईशू मिश्रा, देवा गुप्ता, लालमन कोहली, सुमित गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, सोनू पूरी, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे। .


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला सशक्तिकरण का संदेश: महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग में गोष्ठी, आशाओं की मैराथन में रुबिना अव्वल

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य …

error: Content is protected !!