Breaking News

पुलिस पर जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 05 अभियुक्तगण को थाना उझानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा

Spread the love

*पुलिस पर जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 05 अभियुक्तगण को थाना उझानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत,अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजेन्द्र द्बिवेदी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में आज दिनांक 04.06.2025 को थाना उझानी पुलिस द्वारा मु0अ0स0–209/2025 धारा 191(2)/191(3)/ 190/109/115(2)/296/221/132/121 BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.याद मौहम्मद पुत्र लतीफ खाँ 2. पप्पू पुत्र मंगल खाँ, 3. आसमी पुत्र शराफत अली, 4. मंगल पुत्र विरासत खाँ निवासीगण ग्राम ननाखेड़ा थाना उझानी जनपद बदायूँ, 5. आसिफ पुत्र बाबू खाँ निवासी ग्राम लुहारी गवी थाना राजा का रामपुर जिला एटा को दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

*घटनाक्रमः-* ग्राम ननाखेड़ा में उर्स चल रहा है, जिसमें चौकी कछला से का0 नवनीत वर्मा व का0 लक्ष्मण सिंह की ड्यूटी लगी थी, दिनांक 04.06.2025 की रात्रि में उक्त दोनों सिपाही उर्स में ड्यूटी कर रहे थे, कुछ लडके उर्स देखने आयी महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे तो दोनों सिपाहियों ने अभद्र टिप्पणी करने वाले लड़को को टोकते हुए नाम पता पूछा तो इसी दौरान 6- 8 लड़को ने लाठी डण्डों से दोनों सिपाहियों पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया था । हमले में दोनों सिपाहियों के काफी चोटें आयी और सिपाही नवनीत वर्मा के नाँक व चेहरे पर काफी चोटें आयी, जिनका मेडिकल सीएचसी उझानी में हुआ, जहाँ से डाक्टर साहब ने दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा घायल सिपाही की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर पाँच अभियुतगण को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया गया है तथा अन्य की तलाश जारी है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1.याद मौहम्मद पुत्र लतीफ खाँ निवासी ग्राम ननाखेड़ा थाना उझानी जनपद बदायूँ
2.पप्पू पुत्र मंगल खाँ निवासी ग्राम ननाखेड़ा थाना उझानी जनपद बदायूँ
3.आसमी पुत्र शराफत अली निवासी ग्राम ननाखेड़ा थाना उझानी जनपद बदायूँ
4.मंगल पुत्र विरासत खाँ निवासी ग्राम ननाखेड़ा थाना उझानी जनपद बदायूँ
5.आसिफ पुत्र बाबू खाँ निवासी ग्राम लुहारी गवी थाना राजा का रामपुर जिला एटा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित और वारंटी समेत कई लोगों को पकड़ा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस …

error: Content is protected !!