Breaking News

नोडल अधिकारी व डीएम ने लगाया एक पेड़ माँ के नाम

Spread the love

नोडल अधिकारी व डीएम ने लगाया एक पेड़ माँ के नाम
बदायूँ: 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण, संतुलन एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद बदायूं में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन डायट परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास विभाग में विशेष सचिव व जनपद के नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश तथा जिलाधिकारी अवनीश राय ने पौधारोपण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
जनपद के नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए वरदान स्वरूप हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी अपने आस-पास अधिकाधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण सुधार की दिशा में अहम कदम है, बल्कि मातृत्व के सम्मान को भी समर्पित है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी माता के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ एक भावनात्मक संबंध भी जुड़ सके।
कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद बदायूँ व वन विभाग द्वारा कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!