Breaking News

हुसैनपुर में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदकर डाली गलियां नहीं भरे गड्ढे

Spread the love

हुसैनपुर में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदकर डाली गलियां नहीं भरे गड्ढे

अब परेशानी झेल रहे ग्रामीण

कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव हुसैनपुर की गलियों में सड़कें टूटी पड़ी है कार्यदायी संस्था जल जीवन मिशन द्वारा पाइप लाइन डाल कर गलियों में सड़कों को ऐसे ही छोड़ दिया गया ।जिसको लगभग डेढ़ वर्ष का समय हो गया है आज तक गढ्ढों को नहीं भरा गया है ग्रामीण गिर कर घायल हो रहे हैं गलियों से निकलने में परेशानी हो रही नालियां चोक होने की वजह से गंदगी फैली हुई है ग्रामीण व प्रधान कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है जबकि डीएम अवनीश राय जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों के निर्देश दे रहे हैं लेकिन अधीनस्थ अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है।
वृहस्पतिवार को हुसैनपुर मे ग्रामीणों ने उखड़ी गलियों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सड़कों के गढ्ढे भरने की मांग की ।किसान नेता नईम चौधरी का कहना है कि हम ग्रामीणों के साथ है अगर गांव में उखड़ी हुई सड़कें जल्द ठीक नहीं कराई तो जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
इस मौके पर किसान यूनियन के नईम चौधरी , सद्दाम ,रहीसुल ,यासीर ,अजमत ,नदीम , लल्लू ,फैसल आदि मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!