Breaking News

आईटीआई उत्तीर्ण 117 प्रशिक्षार्थियों को टेबलेट वितरित किए

Spread the love

दिनांक सलारपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अथिति विधायक सदर बदायूं महेश चंद्र गुप्ता के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर वर्ष 2024 के आईटीआई उत्तीर्ण 117 प्रशिक्षार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए।
माननीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच व अपने कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बदायूं श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, श्री नरेंद्र सिंह टेबलेट प्रभारी, सचिन कुमार सिंह अनुदेशक, पुष्पा सिसोदिया अनुदेशक,जय प्रकाश, आदित्य सोनकर, अहद अली,अंकित कुमार,मोहित सिंह,मोहित शर्मा एवं चंद्रप्रिय अशोक आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!