Breaking News

पशुओं में गला घोंटू बीमारी की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा जिले में टीकाकरण अभियान

Spread the love

पशुओं में गला घोंटू बीमारी की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा जिले में टीकाकरण अभियान

कुंवर गांव । पशुओं में गला घोंटू बीमारी की रोकथाम के लिए जिले में 45 हजार गौवंशीय एवं महिषवंशिय पशुओं को टीका लगाने का पशु विभाग से लक्ष्य दिया गया है जो निरंतर 1 मई से जारी है और 15 जुलाई तक चलेगा ।पशु चिकित्साधिकारी सालारपुर डॉ संजीव कुमार भुइयार का कहना है कि इस बार जिले में कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगा घर घर जाकर सभी पशुपालकों के यहां पशुओं के टीका लगाए जा रहे हैं ।टीकाकरण से पशुओं में होने वाली गला घोंटू बीमारी की रोकथाम हो सकेगी अभियान के तहत वृहस्पतिवार को सालारपुर ब्लाक के गांव पड़ौलिया में पशुओं को टीका लगाया गया इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ संजीव कुमार भुइयार के साथ उनकी टीम मौजूद रही ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!