Breaking News

विधायक ने किया सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूल का भूमि पूजन

Spread the love

विधायक ने किया सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूल का भूमि पूजन

एक करोड़ 29 लाख से हैदलपुर में बनेगा स्कूल

बिल्सी। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने विकास खंड अंबियापुर के ग्राम हैदलपुर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण को भूमि पूजन किया। एक करोड़ 29 लाख से अधिक की लागत से इस विद्यालय भवन का निर्माण होगा। विधायक ने कहा कि मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में इस विद्यालय के लिए भूमि का पूजन कर रहा हूं निश्चित तौर पर इस विद्यालय के बन जाने के बाद बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। विधायक ने कहा कि शिक्षा ही विकास की मूल जड़ है, बिना शिक्षा के मनुष्य अधूरा है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को पढ़ने के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा होगी और खेलकूद के लिए भी सभी व्यवस्थाएं होंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का ध्यान शिक्षा पर काफी है। इसीलिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय को खोला जा रहा है। इस विद्यालय के भवन निर्माण पर एक करोड़ 29 लाख की धनराशि शासन द्वारा कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लखनऊ, प्रखंड बरेली को दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यालय के भवन निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का जोरदार स्वागत किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में बिल्सी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, बीईओ गौतम प्रकाश, विनय कुमार सिंह, राहुल देव शाक्य, तेजस्वी सागर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!