Breaking News

बैरमई बुजुर्ग में जमकर चले लाठी-डंडे, पांच हुए घायल

Spread the love

बैरमई बुजुर्ग में जमकर चले लाठी-डंडे, पांच हुए घायल

घटना के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों से पांच लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। जहां उनकी गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। मिली जानकारी गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी महेंद्र श्रीवास्तव के पुत्र अंकित कुमार की शादी क्षेत्र के गांव मिर्जापुर से हुई है। अंकित की पत्नी आए दिन ससुराल वालों को किसीन किसी ने बात लेकर परेशान करती है। जिसके बाद उसने अपने मायके के लिए फोन कर दिया। जिसके बाद सुबह मिर्जापुर से उसके भाई आदि लाठी-ंडंडों से लेस होकर बैरमई बुजुर्ग गांव पंहुचे और अंकिंत के परिवार पर हमलावर हो गए। जिससे अंकित और उनके पिता महेंद्र, अनिल घायल हो गए। जिसके बाद अंकित के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। जिसके बाद उन्होन‍े मिर्जापुर निवासी आशीष पुत्र चंद्रपाल, अरविंद पुत्र चंद्रपाल के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। जिससे वह दोनों भी घायल हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने सभी पांच घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!