Breaking News

गुधनी में शुरु हुआ 51 कुंडीय महायज्ञ, लोगों ने दी आहुतियां

Spread the love

आर्य समाज कर रहा है राष्ट्र की सच्ची सेवा : हरीश शाक्य

गुधनी में शुरु हुआ 51 कुंडीय महायज्ञ, लोगों ने दी आहुतियां

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन 51 कुण्डीय यज्ञ आरम्भ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि आर्य समाज गुधनी अहर्निश राष्ट्र की सेवा में लगा है। समाज में संस्कार भर रहा है। पर्यावरण की शुद्धि के लिए बहुत बड़ा कार्य कर रहा है। हर वर्ष 1000 वृक्ष लगाना तथा 12 कुंतल घृत सामग्री से यज्ञ करना बड़ी बात है और सबसे बड़ी बात यह है कि यहां यज्ञ की ज्योति बुझती नहीं और इसका पूरा श्रेय आचार्य संजीव रूप को जाता है। लखनऊ से पधारी वेदो की विदुषी डॉ निष्ठा वेदालंकार ने कराया। बिजनौर से पधारे वैदिक विद्वान पंडित कुलदीप विद्यार्थी ने राष्ट्र की चर्चा की और कहा देश भूमि के टुकड़े को कहते हैं किंतु राष्ट्र अपनी संस्कृति को कहा जाता है। भूमि से प्रथम संस्कृति की रक्षा अनिवार्य है। बिहार प्रांत से पधारी भजन उपदेशिका धर्म रक्षिता आर्य ने भजन सुनाते हुए यज्ञ की महिमा का गान किया। कासगंज से पधारे भजनोपदेशक आचार्य शंकरमित्र वेदालंकार ने योगी-मोदी को सच्चा देशभक्त बताते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का आवाहन किया।पतंजलि योग निरीक्षक हरेंद्र आर्य, धर्माचार्य सुरेंद्र आर्य, पं मुकेश आर्य ने भी भजन प्रवचन से सबको लाभान्वित किया। इस मौके पर उझानी से अवनीश चंद्र गोयल, रामावतार गोयल, बिसौली से सुभाष चंद्र अग्रवाल, चंदौसी से अनेक सिंह आर्य तथा अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन प्रश्रय आर्य ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!