Breaking News

निगम के अधिकारियों के साथ विधायक ने किया निरीक्षण

Spread the love

जल्द होगा बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन

निगम के अधिकारियों के साथ विधायक ने किया निरीक्षण

बिल्सी। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार को परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव के साथ नगर में खैरी रोड पर बन रहे रोडवेज बस स्टैंड निर्माण कार्य का जायजा लिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने उम्मीद जताई है कि माह के अंत में बस स्टैंड का उद्घाटन होने का संभावना जताई है।

विधायक हरीश शाक्य के अथक प्रयासों के चलते यहां पर रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य करीब सवा दो करोड़ की धनराशि से हो रहा है। बस स्टैंड का भवन लगभग बन चुका है। टाइल्स को लगाया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किए जाने के बारे में जानकारी ली। जिसपर जेई रामहित पटेल ने बताया कि उम्मीद है कि इस माह के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा। विधायक ने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। यहां से विभिन्न स्थानों के लिए रोडवेज की बसों का संचालन भी किया जाएगा। इस समय बदायूं डिपो की कई बसों का संचालन बदायूं से इस्लामनगर, बहजोई होते हुए दिल्ली को किया जा रहा है। बस स्टैंड का निर्माण पूरा हो जाने के बाद यहां पर स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी। साथ ही दिल्ली के अलावा अन्य स्थानों के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, एसडीएम रिपुदमन सिंह, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री लोकेश बाबू वाष्र्णेय, अजय प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, अनुराग शाक्य, पिंकू श्रीवास्तव, दीपक चौहान, प्रखर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!