Breaking News

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

बदायूं : भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शीतलाखेत अल्मोड़ा में चल रहे नेचर स्टडी कम ट्रेनिंग कैंप और एडवेंचर कैम्प के तीसरे दिन जिले के स्काउट गाइड ने 6500 फिट ऊंची चोटी पर घनें जंगलों और पहाड़ों, कंदराओं और गुफाओं के बीच होते हुए प्राचीन पाषाण देवी मंदिर और गदेरा की ट्रेकिंग की।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकृति केवल पेड़-पौधों, नदियों और पहाड़ों का नाम नहीं है। यह वह शक्ति है जो हमें जीवन जीने का आधार देती है। वह माँ की तरह निस्वार्थ, बिना कुछ मांगे जल, वायु, औषधियां और अन्न देती है। जिनसे हमें जीवन मिलता है। प्रकृति में उपजता है, प्रकृति की गोद में स्वर्ग है।
कैंप के लीडर आफ द कोर्स विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। चुनौतियों को स्वीकार करने वाले ही महान लक्ष्य पाते हैं।
शीतलाखेत केंद्र प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में स्काउट, गाइड ने प्राचीन पाषाण देवी मंदिर और गदेरा की ट्रेकिंग की। विभिन्न औषधीय पौधों की जानकारी दी गई।
एडवेंचर प्रोग्राम लीडर आफ द कोर्स अमित सैनी, एडवेंचर स्टाफ में शामिल इंस्टेक्टर मोहित कुमार, आनंद मालियान ने स्काउट गाइड को वुग बैलेंसिंग, जिग जैक बैलेंसिंग, टायर जंपिंग, नेट करोमिग, लेडेर, बीम बैलेंसिंग आदि की ट्रेनिंग दी।
इस मौके पर डा. विनय यादव, रोहित गुप्ता, जीवन गोला, सचिन पाल, मोहम्मद रहीस, गीता, दीपाली, शालिनी, खुशी, रेनू, आयुषी, शैलेंद्र, उदय शशांक, अभिषेक, दिलीप, रुस्तम, रत्नेश, आदित्य, पंकज, अंकिता, डाली, तन्नु, संजना आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!