Breaking News

मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाई जा रही 11 साल की मोदी सरकार की उपलब्धियां।

विकसित भारत का लक्ष्य अब दूर नहीं, मोदी कर रहे हैं पूरा – राजीव कुमार गुप्ता

विकसित भारत की यात्रा के कई पड़ाव, मोदी जी ने किए पार – राजीव कुमार गुप्ता

मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाई जा रही 11 साल की मोदी सरकार की उपलब्धियां।

बदायूं :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल पूर्ण होने पर मण्डल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
*14 मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने गिनाई मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपल्बधियां और विकसित भारत की संकल्पना और हमारी भूमिका।*
मंडल करनपुर, आसफपुर, बिसौली नगर में प्रदेश मंत्री डीपी भारती और जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने संबोधित किया। मंडल सहसवान ग्रामीण, इस्लामनगर, उघैती में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने संबोधित किया। मण्डल बिल्सी नगर, मुजरिया में विधायक हरीश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने संबोधित किया।मण्डल वजीरगंज, बिनावर, सालारपुर में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा धीरज पटेल ने संबोधित किया। मण्डल गढ़िया हरदोईपट्टी, कादरचौक में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य और जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है हर क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का लक्ष्य अब दूर नहीं है। विकसित भारत 2047 की यात्रा के कई पड़ाव मोदी सरकार पूरे कर चुकी है।

प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था बना है यह हम सभी के लिए गौरवशाली पल है। और जल्द ही भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर दुनिया के सामने खड़ा होगा।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में भारत एक नए आत्मनिर्भर, सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भारत की नीति में ऐतिहासिक बदलाव आया है अब भारत केवल सुनता नहीं है जवाब देता है। उरी, सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है।

Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दबतोरा में पिछले हफ्ते फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा में पिछले हफ्ते फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा …

error: Content is protected !!