Breaking News

चयनित 436 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु ब्रीफ कर जनपद लखनऊ के लिए रवाना किया

Spread the love

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ ड़ॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा, आरक्षी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद बदायूँ से चयनित 436 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु ब्रीफ कर जनपद लखनऊ के लिए रवाना किया गया।*

आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद बदायूँ से चयनित कुल 449 अभ्यर्थियों (377 पुरुष, 72 महिला) में से 436 अभ्यर्थियों (366 पुरुष, 70 महिला) को दिनांक 15.06.2025 को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु रवाना करने से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में चयनित अभ्यर्थियों, उनके परिवहन हेतु निर्धारित बस चालकों, ड्यूटी पर नामित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगी स्टाफ को यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा, अनुशासन तथा समयबद्ध संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर जनपद फर्ऱूखाबाद के लिए रवाना किया गया, जनपद फर्रूखाबाद में रात्रि विश्राम के उपरान्त प्रातःकाल जनपद लखनऊ में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से वार्ता कर उनकी सफलता, आगामी प्रशिक्षण एवं सेवा के लिए शुभकामनाएं दी गयी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!