Breaking News

हनुमान जी पर चोला चढ़ाने से दूर हो जाते है सारे कष्ट

Spread the love

हनुमान जी पर चोला चढ़ाने से दूर हो जाते है सारे कष्ट

बिल्सी। तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। यहां सभी भक्तों ने आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। उन्होनें बताया कि जो भी भक्त शनिवार और मंगलवार को बाबा पर श्रध्दा के साथ चोला चढ़ाता है। बाबा उसके सारे कष्टों को दूर कर देते है। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर प्रसाद का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!