Breaking News

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस को दी तहरीर

Spread the love

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस को दी तहरीर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी कीर्ति पुत्री तोताराम ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसका विवाह क्षेत्र के गांव गढ़ी में डेढ़ वर्ष पहले हुआ था और उनके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया। परंतु ससुराल वाले इस दहेज से संतुष्ट नहीं है और आए दिन दहेज को लेकर बार-बार प्रताड़ित कर रहे है। शुक्रवार को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर मायके के लोग गांव पहुंच गए। इसके बाद उक्त लोगों ने उनके पिता के साथ भी अभद्रता की। जिसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब मायके वाले कीर्ति के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने मामले की शिकायत की। आज शनिवार को कीर्ति की अचानक से तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कीर्ति का उपचार किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …