Breaking News

बिना अनुमति के नसबंदी करने पर केजीएमयू के तत्कालीन वीसी समेत चार डॉक्टरों पर एफआईआर*

Spread the love

*लखनऊ – बिना अनुमति के नसबंदी करने पर केजीएमयू के तत्कालीन वीसी समेत चार डॉक्टरों पर एफआईआर*

कोर्ट के आदेश पर क्वीन मैरी के चार डॉक्टरों पर नामजद केस हुआ दर्ज।

हरदोई के परिवार ने चौक कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर।

एफआईआर के अनुसार 4 अक्टूबर 2022 को पत्नी की प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने कर दी नसबंदी।

लिखित तौर पर परिवार ने नसबंदी से किया था इंकार, बिना अनुमति के डॉक्टरों ने नसबंदी कर दी।

इलाज के दौरान बच्चे की भी हो गई थी मौत, पीड़ित परिवार ने कोर्ट में लगाई गुहार।

कोर्ट के आदेश पर केजीएमयू के तत्कालीन कुलपति के साथ-साथ क्वीन मैरी के डॉक्टर अमिता पांडे, मोनिका अग्रवाल, निदा खान और डॉक्टर शिवानी पर दर्ज हुई एफआईआर।

हरदोई के रहने वाले हेमवती नंदन ने दर्ज करवाई चौक कोतवाली में एफआईआर।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!