बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को मंडी समिति में बनाए गए पोलिंग पार्टी रवानगी व वापसी स्थल व मतगणना स्थल का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने मंडी समिति में सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में आगामी 07 मई को मतदान है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में मतदान निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन व मतदान के दिन जनपद में पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद रहेगा तथा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Check Also
दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी
Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …
Budaun Amarprabhat