Breaking News

डीएम ने की सोत नदी के पुनरुद्धार व जीर्णाेद्धार के कार्यों की समीक्षा

Spread the love

डीएम ने की सोत नदी के पुनरुद्धार व जीर्णाेद्धार के कार्यों की समीक्षा
बदायूँ: 19 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को सोत नदी के जीर्णाेद्धार व पुनरुद्धार के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा गत दिनों की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को एक जनपद एक नदी को चिन्हित कर उस पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में जनपद बदायूं में सोत नदी के जीर्णाेद्धार व पुनरुद्धार को लक्ष्य मानकर कार्य कराया जाना है उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजेपयी सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में नदी की कुल लम्बाई 177 कि0मी0 है। नदी के किनारे स्थित 11 ब्लॉकों के 94 ग्राम हैं। नदी जनपद की सहसवान तहसील के अलावा बाकी समस्त तहसीलों से गुजरती है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त दो नगर पंचायतें भी सोत नदी के किनारे पर हैं। उन्हांेने मनरेगा आदि मदों से कार्य कराने तथा परस्पर विभागीय समन्वय से कार्य करने के निर्देेश दिए।
उन्होंने समस्त सम्बंधित उपजिलाधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतांे आदि अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि सोत नदी जनपद बिजनौर से प्रारंभ होकर जनपद अमरोहा, सम्भल होते हुए जनपद बदायूँ में तहसील बिसौली के ग्राम बझेड़ा से प्रवेश करती है तथा ब्लॉक उसावां के ग्राम नौली फतुआबाद पर सोतनदी का जनपद बदायूँ में अंतिम छोर है। इसके बाद जनपद शाहजहांपुर में सोतनदी रामगंगा नदी में मिल जाती है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!