Breaking News

कछला गंगा घाट का भ्रमण/निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Spread the love

*
*आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली मण्डल,बरेली तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली एवं जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कांवड़ मार्ग/कछला गंगा घाट का भ्रमण/निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*।

आज मण्डलायुक्त बरेली मण्डल,बरेली श्रीमती सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली अजय कुमार साहनी एवं जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कांवड़ मार्ग तथा कछला गंगा घाट का भ्रमण / निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग एवं कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा प्रबन्धों तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा कछला गंगा घाट पर संबंधित अधि0गण के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तदुपरांत जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर पूर्व में नियोजित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेन्द्र द्विवेदी,एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय तथा प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मनोज कुमार सिंह तथा अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व वृक्षारोपण

Spread the loveकलेक्ट्रेट में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, मलिकपुर में सीसी सड़क जनता को समर्पित …

error: Content is protected !!