Breaking News

मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाई

Spread the love

मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाई

बिल्सी। भाजपा के नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी के मोहल्ला संख्या छह बिजलीघर रोड स्थित आवास पर सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप मनाई गई। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए गए। भाजपा नेता विवेक राठी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सदैव श्रद्धा के साथ याद किया जाएगा। मुखर्जी ने देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए अतुलनीय साहस और शक्ति का परिचय दिया था। मुखर्जी ने खासकर कश्मीर के मुद्दे पर राष्ट्रीय अखंडता से समझौता करने के प्रयासों का विरोध करते हुए जवाहरलाल नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मुखर्जी ने उस समय जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और परमिट प्रणाली का कड़ा विरोध किया था। इस मौके पर आदित्य माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, निखिल सक्सेना, अनुराग शाक्य, मधुप राठी, प्रखर माहेश्वरी, प्रमोद तोमर, तेज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!