Breaking News

डीएम ने किया बाढ़ की परियोजनाओं एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण

Spread the love

डीएम ने किया बाढ़ की परियोजनाओं एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण

बदायूं 25 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज के अन्तर्गत रामगंगा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम समूह बिहारीपुर, मकरन्दपुर, नगरिया खनू एवं हजरतपुर आदि एवं उसहैत तटबंध के किमी0 8.500 पर ग्राम भुण्डी के समीप बाढ़ की परियोजनाओं एवं बाढ से संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर सभी अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है कोई भी आमजन कंट्रोल रूम पर कॉल करके अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं ताकि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा सके।

अधिशासी अभियंता बाढ खंड उमेश चंद्र ने बताया कि बाढ़ परियोजनाओं के कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद की तहसील दातागंज, सहसवान व बदायूं में बाढ़ की रोकथाम के लिए विभिन्न सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं।

निरीक्षण के समय श्री वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), श्री उमेश चन्द्र, अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, बदायूँ, श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी दातागंज, श्री नेश पाल, सहायक अभियन्ता, श्री अनुज मिश्रा, सहायक अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, बदायूँ एवं अधिकारीगण लोक निर्माण, यूपीडा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!